फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वरूपानंद की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 19 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बाौद्घ महासभ्‍ाा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। सदस्यों ने कहा कि शंकराचार्य ने गौतम बुद्ध के धम्म की गलत व्याख्या की है। दलितों के मंदिरों में प्रवेश और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर शंकराचार्य ने टिप्पणी कर उनकी भावनाओं का आहत किया है। पूर्व विधायक धर्मप्रकाश भारतीय, राम किशन अशोकायन, बीएल चंद्रा, विमल कुमार, रूप किशोर हरित, इंद्रजीत सिंह आदि ने कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नैमी चंद चौधरी, मुकेश कुमार सोढ़ी, ऊषा बौद्ध, शारदा बौद्ध, देवेंद्र सिंह, हरवेंद्र, नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें