फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां अटल जी के नाम पर बदलेगी मोहल्लों की सूरत, मेयर ने शुरू की ये योजना

Mon, 20 Aug 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन

आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में मोहल्लों (वार्डों) की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू की गई है। ये योजना जमीनी स्तर पर काम कर गई, तो शहर का हर मोहल्ला साफ-सुथरा और ग्रीनरी से हराभरा होगा।

विज्ञापन


कई दशकों से गंदगी समेत अन्य सुविधाओं से महरूम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी और वार्डवासी अटली जी को शुक्रिया अदा करेंगे, क्योंकि मेयर ने इस योजना को नाम ही अटल आदर्श नवीन मोहल्ला योजना दिया है।

मेयर नवीन जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल नवीन मोहल्ला योजना की शुरुआत की है। इस योजना में हर साल दस मोहल्लों का सर्वागींण विकास किया जाएगा।

मोहल्ला चयन में पक्षपात का आरोप नहीं लगे, इसके लिए तीन अनुसूचित जाति, तीन अतिपिछड़ा वर्ग और चार सामान्य मोहल्लों का हर साल चयन किया जाएगा। मोहल्लों का चयन पार्षदों की समिति करेगी। इस साल के दस मोहल्लों का चयन किया जा चुका है। इस योजना के संबंध में मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने जानकारी दी है।

इन मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। पर्याप्त संख्या में कचरा डस्टबिन और डलावघर की व्यवस्था की जाएगी। रात में सफाई की जाएगी। पेयजल के लिए पाइन लाइन बदलने का भी कार्य को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही मोहल्ले को हराभरा करने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड का घेरा होगा। इसकी देखरेख ठेकेदार करेगा। यदि मोहल्ले में पार्क है, तो उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस पार्क का नाम भी अटल जी के नाम पर अटल उपवन रखा जाएगा।

इस साल अटल आदर्श नवीन मोहल्ला में दस मोहल्लों को शामिल किया गया है। ये खटिकपाड़ा (नुनिहाई), ईदगाह नगरिया (नामनेर), अजीत नगर गेट (अर्जुन नगर), नगला अरहर (ताजगंज), शारदा बिहार (बोदला), देवरी नगर (नगलापदी),  सेक्टर-8 ब्लाक-बी आवास विकास, राम स्वरूप कालोनी (आजमपाड़ा शाहगंज), खिड़की काले खां (मोती कटरा), सिंधी कालोनी (अशोक नगर पंचकुईया) है। 

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि अटल आदर्श नवीन मोहल्ला के दस मोहल्लों में प्रतिस्पर्धा भी होगी। जिसमें मोहल्ले की साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़क की हालत, पार्क, पेयजल व्यवस्था समेत सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सर्वागींण विकास को देखा जाएगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ मोहल्ले को प्रमाण-पत्र के साथ नगद इनाम भी दिया जाएगा।

मेयर नवीन जैन ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अन्य कई कार्यों की शुरुआत करने की घोषणा की। इसमें पंचकुईयां से कोठी मीना बाजार स्थित आईडीएच की रिक्त जमीन पर नगर निगम सभागार बनवाएगा। इसका नाम अटल सभागार रखा जाएगा। इसमें 1500 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

ताजमहल को देश-विदेश से हजारों पर्यटक देखने आते हैं। वे यमुना किनारे भी घूमने पहुंचते हैं, इसलिए इस यमुना किनारे के मार्ग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग रखा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की ओर से सार्वजनिक स्थल पर अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मेयर जैन ने राजामंडी रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने का भी एलान किया है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी अस्थि विसर्जन भी शहर में किया जाएगा। इसकी तारीख 22 अगस्त तय की गई थी, जो किन्हीं कारणों से आगे बढ़ा दी गई है। अस्थि कलश यात्रा टूंडला से होकर शहर पहुंचेगी। इसमें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के शामिल होने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें