फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, 7 घायल

Sun, 09 Aug 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: गुंगावली हमले में घायल भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान रविन्द्र बघेल
विज्ञापन
बाह। बासौनी के गुंगावली गांव में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गांव के प्रधान रविंद्र बघेल और उनके परिजन व परिचितों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मंडल अध्यक्ष समेत 7 लोग घायल हुए हैं। हमले से गांव में तनाव है। सूचना पर शनिवार को डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल गांव पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुंगावली के कुणाल सिंह ने बासौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष और गांव के प्रधान रविंद्र बघेल, अपने भाई राजवीर, सुरेंद्र सिंह, चाचा छोटेलाल, सुरेश बघेल, किशनलाल, हरकेश के साथ गांव की महिला भूरी देवी के निधन पर शनिवार सुबह 8 बजे शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे मनीष, मलखान, पवन, थान सिंह, विजय, नेक्सीलाल, गोलीराम, आदेश, जोगेंद्र, निहाल, छोटेलाल बघेल, मुनेश, प्रवेश, विपिन बघेल, लवकुश, अजय बघेल, बबलू, अरुण, आकाश, सुनील व 10-15 अन्य लोगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, सरिया से हमला कर दिया।

हमला होने पर सुरेंद्र शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। आरोपी रविंद्र बघेल को मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों रविंद्र बघेल, राजवीर सिंह, सुरेश बघेल, छोटेलाल, लवकुश, आदेश को बाह सीएचसी इलाज के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। उनके परिवार के लवकुश और आदेश घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर दोपहर के समय डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी लेकर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक दिन पहले भी मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
गुंगावली गांव में जमीन के विवाद में 6 अगस्त को हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे थे। ईंट, पत्थर भी फेंके गए थे। प्रधान पक्ष के गीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष के प्रवेश बघेल, रमेश सिंह तोमर घायल हुए थे। प्रधान पक्ष से शुक्रवार को करन सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। निर्माण कार्य में बाधा का आरोप लगा मनीष, प्रवेश, थान सिंह उर्फ पप्पी समेत 4-5 अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया था। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की पर दूसरे पक्ष के दबाव में उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई है।

दूसरे पक्ष की ओर से भाकियू ने दी चेतावनी

गांव में मारपीट पर दबाव में एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने पर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को संबोधित वीडियो संदेश जारी किया है वीडियो में वह कह रहे हैं कि दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो 13 अगस्त को बासौनी थाने का घेराव करेंगे। घेराव में आगरा, इटावा, एटा, औरैया जिलों की इकाइयों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का एलान किया है।


मामले में प्रधान पक्ष की ओर से 20 नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें