फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 09 Aug 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फायरिंग में मोहित की बाईं जांघ में छर्रे लग गए। छात्र को गोली लगने की जानकारी पर घबराए परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक मोहित का फायल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई अरेला में शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान में रखी बंदूक देखने के दौरान फायर हो गया। हादसे में ट्यूशन पढ़ने आए छात्र मोहित (17) के पैर में छर्रे लग गए। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बसई अरेला गांव निवासी ओम शर्मा के निर्माणाधीन मकान में उनका बेटा आकाश कक्षा 12 के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। नीलगाय और जंगली सुअरों से फसल की रखवाली के लिए गांव में कुछ शिकारी बुलाए गए थे। उनकी बंदूक निर्माणाधीन मकान के अंदर रखी थी। 
विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों की नजर बंदूक पर पड़ गई। बच्चे कौतूहलवश उसे देखने लगे, तभी अचानक फायर हो गया। फायरिंग में मोहित पुत्र विनोद प्रजापति की बाईं जांघ में छर्रे लग गए। छात्र को गोली लगने की जानकारी पर घबराए परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। सूचना पर एसीपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

उन्होंने बताया कि अभी परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोली लगने से छात्र की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजन के मुताबिक मोहित से छोटा एक और भाई हैं। साथ ही दो बहनें भी हैं। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें