फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत से काम करें कार्यकर्ता: प्रदीप सिंह चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा कुचेला मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता की जरूरत होती है। कार्यकर्ता मेहनत से काम करें। उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा। कुचेला मंडल अध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित में काम कर रही है।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। वर्ष 2022 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करें। सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, केके गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, जितेंद्र चौहान, अनुराग पांडेय, अजयपाल सिंह चौहान, विकास भदौरिया, अनिल चौहान, आशीष पांडेय मौजूद रहे। संवाद
सीखेगा कार्यकर्ता तभी जीतेगा कार्यकर्ता
बिछवां। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्रीराम इंटर कॉलेज जसवंतपुर में किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा सीखेगा कार्यकर्ता तभी जीतेगा कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को सबसे पहले अनुशासन सिखाया जाता है। पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता टिकट मांगने का हकदार होता है।
विज्ञापन

पार्टी में सभी का बराबर का सम्मान है। कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती के लिए काम करने की हिदायत दी गई। अनुराग पांडे, आशीष पांडे, अजयपाल सिंह चौहान, विशाल वाल्मीकि, केके गुप्ता, ममता राजपूत ने संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह कुशवाह, अखंड चौहान, गंधर्व सिंह चौहान, राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान, विकास चौहान, शत्रुघन सिंह, चंद शेखर पांडे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें