फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों में सोशल मीडिया पर छिड़ी रार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। नगर में दो दिन पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष और प्रधान के खिलाफ हुई एफआईआर का मामला गरमाता जा रहा है। रविवार को तहरीर देने वाले भाजपाइयों के निष्कासन के निर्णय के बाद अब ये रार और बढ़ गई। दो धड़ों में बंटे कार्यकर्ताओं ने अब सोशल मीडिया पर खुलकर विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

देवी दुर्गा और ब्राह्मण समाज के लिए अभद्र टिप्पणी करने पर दो दिन पहले किशनी थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष हृदेश शाक्य और प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। ये एफआईआर तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर ही दर्ज हुई थी। इसके बाद रविवार को मंडल अध्यक्ष ने बैठक कर इन कार्यकर्ताओं के निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर दिया। ये बात बाहर आते ही अब नगर के भाजपाई दो धड़ों में बंट गए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। लगातार एक दूसरे गुट पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
एक अन्य भाजपाई ने तो यहां तक कह डाला के एक नेता जी ने तो थाने, तहसील से लेकर अनाज गोदाम तक कमाई के लिए अपने गुर्गे लगा रखे हैं। इनके खिलाफ बोलने पर दबाव बनाया जाता है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। अगर जल्द ही किसी ने हस्तक्षेप न किया तो मामला और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मुझे मामले की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से हुई है। अभी तक किसी भी बैठक का प्रस्ताव मेरे पास तक नहीं आया है। अगर कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर पार्टी की रीति और नीति के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें