फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकद्मा वापस लिए जाने के लिए थाने पहुंचे भाजपाई

विज्ञापन
18एमएनपी-15-बरनाहल थाने में थानाध्यक्ष से बातचीत करते भाजपा नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। प्रशासन की अनुमति के बिना तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सहित 11 लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को मुकदमा वापस लिए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

चीन के हमले में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर देशभर में रोष व्याप्त है। सभी चीन को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह निवासी इकहरा थाना बरनाहल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली थी। बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकाले जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रा को रुकवा दिया था। मंडल अध्यक्ष सहित 11 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने 10 दिन में मुकदमा वापस लिए जाने का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया।
इनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
पुलिस ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के अलावा कनिकपुर सादा निवासी विपिन कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार, नवादा निवासी रोबिन सिंह, दिलीप कुमार, हकीमपुर निवासी जितेंद्र कुमार, गोलियापुर निवासी विशाल, नगला रम्बदा निवासी हरिकेश उर्फ अभिषेक, मोहल्ला कटरा निवासी सोनी, बरनाहल कस्बा निवासी अमरकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें