फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने एसपी सिंह और बेबीरानी मौर्य को बनाया स्टार प्रचारक, प्रदेशभर में करेंगे सभाएं

Thu, 28 Mar 2024 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एसपी सिंह और बेबीरानी मौर्य को स्टार प्रचारक बनाया है। यह लोग भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेशभर में सभाएं करेंगे। 
विज्ञापन
भाजपा की स्टार प्रचारक बेबीरानी मौर्य और एसपी सिंह बघेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें आगरा के सांसद और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और ग्रामीण विधानसभा की विधायक तथा कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इनके अलावा बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इस सूची में मथुरा से सांसद हेमा मालिनी और प्रदेश के पर्यटन मंत्री तथा मैनपुरी से विधायक जयवीर सिंह भी हैं।

विज्ञापन


दो लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों में आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल शामिल रहे हैं। वह वर्ष 2015 में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और बिहार समेत देश में जगह जगह प्रचार के लिए जा चुके हैं, वहीं बीते लोकसभा चुनाव में भी उन्हें भाजपा ने स्टार प्रचारक की तरह उपयोग किया था। 

वर्ष 2017 के चुनाव में वह विधायक चुने गए और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, वहीं वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें आगरा संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया गया, जिसके बाद वह सांसद बने और मोदी सरकार में पहले विधि एवं न्याय राज्य मंत्री तथा बाद में स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और अनुसूचित जाति के चेहरे के रूप में बेबीरानी मौर्य को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। वह उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रही हैं, जहां त्यागपत्र देने के बाद उन्हें आगरा ग्रामीण विधानसभा का चुनाव लड़वाया गया। जीतने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की जगह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें