फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस को वहां पड़े ज्यादा वोट, जहां भाजपा की मजबूत पकड़; ऐसे पलट गई बाजी

Fri, 07 Jun 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के चर्चित लोकसभा सीट फतेहपुर सीकरी पर भले ही भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के जो सबसे करीबी माने जाते थे, उनके क्षेत्र से ही उन्हें कम वोट मिले। 
 
विज्ञापन
राजकुमार चाहर और रामनाथ सिकरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के साथ प्रचार में जो चेहरे दिखे, वह अपने ही घरों में उन्हें जिता न पाए। बाह में चाहर के साथ प्रचार में दिखाई दिए पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के गांव में ही प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को ज्यादा वोट मिले।
विज्ञापन


जहां मजबूत पकड़, वहीं से पिछड़ी भाजपा
इसी तरह पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा के गांव में भी राजकुमार चाहर को पिछड़ना पड़ा। फतेहाबाद के पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा की पत्नी राधा वर्मा जैतपुर की ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके गांव बिट्ठौना के बूथ 292 पर पड़े 542 वैध मतों में से 220 राजकुमार चाहर को मिले, 312 रामनाथ सिकरवार ने हासिल किए। यहां भाजपा 92 वोटों से पिछड़ गई। बाह के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के गांव बसई अरेला के बूथ 45 व 46 पर पड़े वैध मत 1021 में से राजकुमार चाहर को 478 रामनाथ सिकरवार को 508 वोट मिले। यहां पर भाजपा 30 वोटों से पिछड़ गई।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस आगरा को कहा जाता था मायावती का गढ़, वहां 33 बूथ पर शून्य;  498 बूथ पर एक अंक में मिला वोट
विज्ञापन



 
विज्ञापन

विधायक और महामंत्री के गांव में दर्ज की जीत
बाह की विधायक पक्षालिका सिंह के गांव नौगवां में बूथ 343 व 344 पर पड़े वैध मतों 1075 में से राजकुमार चाहर को 575 और रामनाथ सिकरवार को 392 वोट मिले। यहां पर भाजपा को 183 वोटों की बढ़त मिली। भाजपा के जिला महामंत्री संतोष कटारा के कमतरी गांव के बूथ 308 व 309 पर पड़े वैध मत 736 में से राजकुमार चाहर को 340 और रामनाथ सिकरवार को 271 वोट मिले। यहां पर भाजपा ने 69 मत की बढ़त हासिल की।

ये भी पढ़ें -   UP Election Result 2024: डिंपल ने तोड़ा मुलायम सिंह यादव का वो रिकॉर्ड, जिसे कोई न तोड़ पाया; पढ़ें ये रिपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें