बजट का लाइव प्रसारण सुनते भाजपा कार्यकर्ता फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। केंद्र सरकार के बजट को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और इसकी सराहना की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, मुरारीलाल गोयल, होशियार सिंह, विनोद सामरिया, मनोज सिंघल, आदित्य फ़ौजदार, सभासद हनी गोयल, लोकन राजपूत आदि मौजूद रहे। वहीं, सराफा व्यवसायी रामकुमार गोयल ने कहा कि बजट में आयुर्वेद को मजबूत करने के लिए आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किए जाने एवं आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाने की घोषणा से हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को नए आयाम मिलेंगे। छात्रा प्रियांशी अग्रवाल ने प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा को अच्छा बताया। पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने कहा महात्मा गांधी हैंडलूम योजना, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना एवं निर्यात में छूट दिए जाने से छोटे उद्योगों को और इनसे जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं गंभीर जानलेवा बीमारियों की दवाओं के आयात पर टैक्स में छूट से भी लोगों को लाभ मिलेगा।
फतेहाबाद के भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गुप्ता पंछी ने कहा कि बजट गरीब और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मौके पर योगेश चौहान, रवि प्रकाश शल्या, हरि सिंह कर्दम, रामसनेही वर्मा, मनोज राठौर, जानू गुप्ता मौजूद रहे। संवाद