उदी बार्डर तक स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण एवं पुलिया के निर्माण का भूमि पूजन करती विधायक पक्षालिका
-1.36 करोड़ की लागत से बनेगी पुलिया, विधायक पक्षालिका सिंह ने किया भूमि पूजन
बाह। आगरा-इटावा हाईवे की जैतपुर से उदी सीमा तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 34.07 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। हाईवे के 19वें किमी पर 1.36 करोड़ रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। कूकापुर से छोटेपुरा तक 77.84 लाख रुपये से एक किमी लंबी सड़क बनेगी।
बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने रविवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य से 32 गांव लाभांवित होंगे। इससे विकास और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जैतपुर से इटावा सीमा तक 21 किमी की लंबाई में सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होना है। पुलिया के निर्माण से 12 गांवों का आवागमन सुगम होगा। 35 हजार की आबादी के समय की बचत होगी। छोटेपुरा गांव के लोग कूकापुर के रास्ते सीधे हाईवे से जुड़ जाएंगे। भूमि पूजन के दौरान लालू तोमर प्रधान, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, पिंटू शर्मा प्रधान, ध्रुव राठौर, उदयभान सिंह प्रधान, हरी सिंह प्रधान, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, सोनू प्रधान, सत्यवीर सिंह प्रमुख, दीपक परिहार, शत्रुघन भदौरिया आदि माैजूद रहे।
उदी बार्डर तक स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण एवं पुलिया के निर्माण का भूमि पूजन करती विधायक पक्षालिका
उदी बार्डर तक स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण एवं पुलिया के निर्माण का भूमि पूजन करती विधायक पक्षालिका