फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Fri, 18 Aug 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

गोली लगने के बाद भी भाजपा नेता ने शूटर को दबोचने की कोशिश की थी। लेकिन घायल भाजपा नेता का हाथ फिसल गया और वे गिर गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 
 
विज्ञापन
भाजपा नेता को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा नेता राकेश कुशवाह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस बेसुराग है। बुधवार को दो बदमाशों ने नगला धनी में भाजपा नेता को उनके घर के सामने गोली मारी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक शूटर दो तमंचे हाथ में लेकर राकेश के पास जाकर गोली मार देता है। इसके बाद भी राकेश ने साहस दिखाकर उससे दबोचने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: मोबाइल चोरी होने के बाद युवक कर बैठा ये गलती, लगा एक लाख रुपये का झटका

 

बेटे ने दी थाने में तहरीर

परिजन ने बताया कि राकेश के पिता मथुरा प्रसाद कुशवाह की 30 अक्तूबर 2016 को हत्या हुई थी। वह हत्या के मुकदमे के वादी हैं। मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर है। उनकी गवाही होनी है। मुकदमे में समझौते के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। उन्हें कोर्ट जाने के लिए अस्थायी सुरक्षा दी गई थी। राकेश का विवाद संपत्ति को लेकर अपनी बहनों और भाई से चल रहा है। पिता की हत्या में भी उनकी दो बहनें जेल गई थीं। बुधवार को हुई वारदात के संबंध में राकेश के बेटे दिव्यांश ने हरीपर्वत थाने में तहरीर दी है। 

ये भी पढ़ें - Pain In Joints: कम उम्र में क्यों हो रहा है घुटने में दर्द और पैरों में सूजन? ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ राकेश कुशवाह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर कैद हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखे थे। बाइक पर नंबर भी नहीं था। पुलिस ने कैमरों की मदद से शूटरों के भागने के रास्ते का मैप तैयार किया है। सर्विलांस की मदद से शूटरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें