आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रामसहाय गोला का बेटा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। घरवालों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घरवाले अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत में हैं। वहीं पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसहाय गोला का बेटा रामचंद्र आठ फरवरी को सुबह 11:00 बजे से लापता हो गया है। रामचंद्र की उम्र 21 साल, लंबाई 5 फुट 5 इंच है। रामसहाय मकान नंबर 10 वीके पुरम रामस्वरूप कॉलोनी शाहगंज में रहते हैं। रामसहाय गोला ने बताया कि बेटे की काफी जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर सभी परेशान हैं। मामले में थाना शाहगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।