फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे की मौत का मामला: मोबाइल पर दो महीने पहले धनंजय ने भेजा था सुसाइड नोट, लड़की ने बताया हैरान करने वाला सच   

Mon, 11 Apr 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने उस लड़की से पूछताछ की, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में था। इस लड़की ने बताया कि धनंजय ने दो महीने पहले उसके मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था।  
विज्ञापन
बीटेक छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के नगला पदी स्थित देवी नगर में बीटेक छात्र 22 वर्षीय धनंजय तिवारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। युवती से पूछताछ कर ली गई है। युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। छात्र के दो सुसाइड नोट पुलिस को मिले हैं। एक उसके कमरे से मिला था। दूसरा युवती ने दिया है। यह दो महीने पुराना है।

विज्ञापन


धनंजय तिवारी का शव शनिवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला था। मां को कमरे में आने पर जानकारी हुई थी। कमरे में एक डायरी में सुसाइड नोट भी लिखा मिला था। इसमें धनंजय ने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इनके अलावा एक युवती और एक दोस्त का भी नाम लिखा था, जिनको सारी जानकारी होने की कही थी।  पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें मयंक शर्मा, उसके भाई और संचित गुप्ता को नामजद किया गया। इसमें आरोप लगाया कि युवकों ने बेटे से मारपीट की थी। वह मोबाइल और रुपये मांग रहे थे। इससे बेटा अवसाद में आ गया। उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि मयंक बाग मुजफ्फर खां का रहने वाला है, जबकि संचित बिजलीघर के पास रहता है। दोनों धनंजय को जानते थे। धनंजय ने सुसाइड नोट में दयालबाग की जिस युवती का जिक्र किया था, उससे पुलिस ने बात की। उसने बताया कि धनंजय ने पांच फरवरी को उसके पास मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था। वह उससे दोस्ती की कह रहा था। उसने मना कर दिया था। इससे ज्यादा कुछ नहीं जानती। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी युवकों की क्या भूमिका है। आत्महत्या में भूमिका साबित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस केस में सभी बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें