पुलिस ने शनिवार रात को नौ बदमाशों को वायु विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें एक बदमाश योगेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। एक दरोगा राजीव सोलंकी भी घायल हुए थे।
बाइक के बाद स्कूटर पर ले गए थे लूटी चांदी
पुलिस ने बताया कि चांदी लूटने एक बाइक पर लहटा, संगीत, बंटी थे। स्कूटर पर आमिर और महफूज थे। बाइक सवारों ने चांदी लूटी और स्कूटर सवारों को पकड़ा दी, जिससे पुलिस न पकड़ सके। सफारी में पीछे अकबर, समीर अब्बास सहित अन्य बदमाश थे। जौनी लॉकडाउन में चांदी नहीं बेच सका था। इस कारण हिस्सा कर दिया था।
इन वारदात की बनाई थी साजिश
- 21 अगस्त को ट्रांसपोर्टर जय सिंह को लूटने आए थे। तीन बदमाश कैलाशपुरी पर पुलिस ने पकड़े।
- आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में सराफ के घर में डकैती के लिए समीर अब्बास और अकबर ने रेकी की।
- बेलनगंज के व्यवसायी को अगवा कर तीन क्विंटल चांदी लूटने की योजना थी। व्यवसायी की गाड़ी को पूर्व में बदमाश अकबर ले जाता था।
विकास निवासी कुकर गांव, थाना सहपऊ, हाथरस, महफूज निवासी दरियागंज, थाना पटियाली, कासगंज, संगीत निवासी रामपुर, थाना सहपऊ, हाथरस, बंटी निवासी रामपुर, थाना सहपऊ, हाथरस, प्रताप निवासी नगला गूलर, सराय बोदला, जगदीशपुरा, कमल निवासी ककरावली, एटा, अकबर निवासी किशोरपुरा, जगदीशपुरा, लहटा उर्फ राजेश निवासी रामपुर, थाना सहपऊ, हाथरस, योगेंद्र उर्फ कररू निवासी दासपुर, थाना मलावन, एटा
ये हैं फरार
समीर अब्बास उर्फ जौनी निवासी किशोरपुरा, जगदीशपुरा, आमिर निवासी किशोरपुरा
डेढ़ साल पहले पद से हटा दिया
भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि समीर अब्बास के बारे में जानकारी की गई है। वह अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के पद पर था लेकिन डेढ़ साल पहले ही उसे पद से हटाया जा चुका है। तभी से वह पार्टी में सक्रिय भी नहीं है।