फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा के ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी पर बृहस्पतिवार को बल्लूपुर स्टेशन के पीछे रंगदारी कर रहे युवकों ने हमला किया और बाइक में तोड़फोड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी रंगबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान निवासी नगला अमीर की गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप है। अर्जुन सिंह ने बताया कि वह अपनी गैस एजेंसी से पेट्रोल पंप जा रहे थे। तभी बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पीछे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। जब वह अपनी बाइक स्टार्ट कर चलने लगे तभी उन्होंने आगे खड़ी बाइक हटाने के लिए हासिम खान व उसके साथियों से कहा। हासिम ने बाइक हटाने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगे। हासिम ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जब अर्जुन अपना बचाव करते हुए भागने लगे तभी हासिम ने फायर कर दिया। जो बाइक की बैक लाइट में लगा। अर्जुन अपनी बाइक लेकर भाग आया। पेट्रोल पंप पहुंचकर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और भाजपा नेताओं को दी। अर्जुन की तहरीर पर हासिम खान निवासी भरगैन और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला व पीटने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें