फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वराह मंदिर के सेवादार को जमकर लात, घूसों और बैल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
कासगंज सोरोंजी में वराह मंदिर के सेवादार की पिटाई करते महिला श्रद्घालु व उसके पुत्र - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थनगरी के भगवान वराह मंदिर के सेवादार की रोकाटोकी से आक्रोशित हो कर एक श्रद्धालु महिला ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर सेवादार की जमकर पिटाई कर दी। सेवादार को मंदिर के बाहर जमीन पर गिराकर जमकर लात, घूसों व बेल्टों से पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया है। घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई तो वह भी आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मामले में महिला व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल सेवादार का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

हरी सिंह निवासी ग्राम होडलपुर वराह मंदिर में प्रतिदिन साफ सफाई करता है और खान-पान की व्यवस्था देखता है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8 बजे सेवादार मंदिर में सफाई कर रहा था, तभी सुनिता निवासी मोहल्ला चक्रतीर्थ मंदिर के अंदर पूजा कर रहीं थी और पूजा सामग्री बिखेर कर गंदगी कर दी। इस बात को लेकर हरी सिंह ने सुनीता को टोका। हरी सिंह की टोका टाकी सुनीता को नागवार लगी। सुनीता शुक्रवार सुबह नो बजे अपने पुत्र गोपाल और गोविंद के साथ मंदिर पहुंची। सेवादार मंदिर में काम कर रहा था। मंदिर में घुसकर सेवादार हरी सिंह को पीटकर परिसर के बाहर ले आए व जमीन पर गिराकर लात, घूसों व बेल्ट से जमकर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। अन्य लोगों को जब मामले की जानकारी हुई तो वे भी आक्रोशित होने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सेवादार हरी सिंह की तहरीर पर महिला व दोनों पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सेवादार का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
- महिला श्रद्धालु ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर सेवादार की पिटाई की। जिसका वीडियो भी पुलिस को मिला है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है- रमेश भारद्वाज, इंस्पेक्टर, सोरोंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें