फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता पर धक्कामुक्की करने का आरोप, दी तहरीर

Tue, 05 May 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बासौनी के गढि़या गांव में सोमवार को संवेदना जताने पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे पर ताजगंज निवासी एक व्यक्ति ने धक्कामुक्की करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढिया गांव में फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के प्रतिनिधि मुन्ना लंबर के पिता के निधन पर सोमवार को भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे भी शोक जताने पहुंचे थे। वहां पहले से ताजगंज निवासी हिमेश वित्थरिया मौजूद थे। मुन्ना लंबर के मुताबिक जैसे ही हिमेश उठकर चले, वैसे ही जिला महामंत्री ने उन्हें बैठने के लिए कहा था, इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद हिमेश ने बासौनी थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने भाजपा जिला महामंत्री पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कोई घटना नहीं हुई है। सारे आरोप मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद हैं। एसओ बासौनी ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई है। धक्का मुक्की जैसा कुछ नहीं हुआ है। एक पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें