फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा की जन विश्वास यात्रा 21 दिसंबर को पहुंचेगी ताजनगरी, मथुरा से सीएम योगी करेंगे रवाना

Sat, 18 Dec 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मथुरा से 19 दिसंबर को शुरू होने वाली भाजपा की जन विश्वास यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर होते हुए पीलीभीत पहुंचकर संपन्न होगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन विश्वास यात्राएं 19 दिसंबर से शुरू होंगी। मथुरा के गोवर्धन धाम से शुरू होने वाली जन विश्वास यात्रा ब्रज क्षेत्र के जिलों में भ्रमण करेगी। यह यात्रा 21 दिसंबर को खंदौली से आगरा शहर में प्रवेश करेगी। शुक्रवार को भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि जनविश्वास यात्राओं का शुभारंभ व समापन पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से किया जाएगा। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, बरेली के सांसद संतोष गंगवार व एटा के सांसद राजवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। मथुरा से यह यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर होते हुए पीलीभीत पहुंचकर संपन्न होगी। 
विज्ञापन

मथुरा के रामलीला मैदान पर होगी जनसभा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 दिसंबर को मथुरा से जन विश्वास यात्रा रवाना करेंगे। कार्यक्रम शहर के रामलीला मैदान पर होगा। मुख्यमंत्री यहां यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने शुक्रवार को सुरक्षा का खाका खींचकर जनसभा स्थल और मार्ग का निरीक्षण किया।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के साथ सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और थाना गोविंदनगर के एसएचओ विजय कुमार सिंह रामलीला ग्राउंड पहुंचे। यहां पर पुलिस अफसरों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद महाविद्या कॉलोनी मार्ग, सरस्वती कुंड मार्ग और गोकुल रेस्टारेंट के आसपास के मार्ग का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण करने के बाद मथुरा के एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया। करीब 1200 पुलिस अफसर और पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों पूरी नजरें रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें