कासगंज आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा तानाशाही की सोच को लेकर पिछड़े, दलितों का अधिकार हड़पने में जुटी है। भाजपा के इस रवैये ने पूरे देश को संविधान की रक्षा के लिए प्रेरित किया है। भाजपा लगातार लोगों के अधिकारों पर डाका डाल रही है।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि हमारे वोट से ही हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है। हम सभी का दायित्व संविधान को बचाने का है। आरक्षण का लाभ दलित, पिछड़ों को नहीं मिल पा रहा। प्रदेश अध्यक्ष सपा की संविधान मान स्तंभ सभा कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम का आयोजन एक मैरिज होम में अमांपुर रोड पर किया गया।वरिष्ठ सपा नेता प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि संविधान ही सबको बराबर सम्मान का हक देता है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि जब प्रदेश में 50 प्रतिशत आरक्षण है तो नौकरी में सिर्फ 7 प्रतिशत दलित लोग क्यों हैं और पिछड़ों का प्रतिशत केवल 4 है।
विज्ञापन
सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि संविधान को बचाने और मजबूती के लिए हम सभी को शिक्षित और संगठित होना है। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, विधायक पटियाली नादिरा सुल्तान ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।