फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कश्मीर में सेना पर फेंकते थे पत्थर, भाजपा सरकार ने करा दिए बंद -सांसद

Tue, 30 Apr 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के कादरगंज रोड स्थित पूर्व प्रधान राम नरेश राठौर के आवास पर एक राठौर और साहू समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद राजवीर सिंह ने मोदी सरकार को बनाने के लिए मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि मोदी का नारा अबकी बार 400 के बार पूरा करना है। भाजपा को वोट देकर मोदी की मजबूत सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले हमारी सेना के जवानों पर पत्थरबाजी होती थी, मोदी सरकार ने इसे अब बंद करा दिया। देश में विकास के कार्य और लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की है। भाजपा हर वर्ग की पार्टी है।
सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। बैठक में पूर्व विधायक रंजनपाल चौहान, नीरज मिश्रा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, ब्रज क्षेत्र मंत्री शिवराज सिंह ने भी संबोधन कर भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को जिताने की अपील की। इस मौके पर प्रधान अरविंद राठौर, प्रधान रामनिवास राठौर, प्रधान रामनरेश राठौर, प्रधान अंकित राठौर, रघुवीर साहू, ओमप्रकाश राठौर सहित गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर, सिढ़पुरा और तराई क्षेत्र से राठौर व साहू समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें