फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास न कोई विजन न ही येजना

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बोलते राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार ने मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई योजना है। प्रदेश की भाजपा सरकार केवल नाम बदलने का काम करती है। आम आदमी महंगाई से परेशान है। प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में बदलाव करके भाजपा को सत्ता से हटाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश में सपा की चुनावी लड़ाई योगी से है लेकिन परेशान मोदी हैं। प्रधानमंत्री की कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। प्रदेश के मौजूदा हालत में सपा का मुकाबला भाजपा से ही होगा। सपा ने समान विचारधारा वाले छोटे दलों से गठबंधन किया है। किसान की न तो आय दोगुनी हुई है और न ही समस्याओं का समाधान हुआ है। सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों का ही प्रदेश की भाजपा सरकार लोकार्पण कराई है।
उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने में जुट गई है। प्रदेश सरकार केवल विज्ञापनों के सहारे ही चल रही है। इस मौके पर विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनरायन बाथम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें