फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर पर फिर खेला दांव, किसानों को साधने का मिला इनाम

Tue, 05 Mar 2024 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Loksabha Election 2024: फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर पर फिर से दांव खेला है। पार्टी की तरफ से उन्हें कृषि कानूनों को लेकर आंदोलित किसानों को साधने का इनाम मिला है। 
विज्ञापन
आगरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर का लोगों ने किया स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर को दोबारा मौका दिया है। चाहर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। किसानों के बीच उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। 

विज्ञापन


पार्टी ने चाहर को कई जिम्मेदारियां सौंपी। जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया। हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के लिए उन राज्यों में पसीना बहाया था। राजकुमार चाहर को किसान आंदोलन के दौरान किसानों को साधने का इनाम मिला है।

फतेहपुर सीकरी की जाट लैंड में राजकुमार चाहर ने 2019 में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सिने अभिनेता राजबब्बर को 4.95 लाख वोट से हराया था। इसके बाद भाजपा ने राजकुमार को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलित किसानों को साधने का इनाम मिला। 
विज्ञापन


वहीं राजकुमार ने देशभर में नमो खेल प्रतियोगिताएं, सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजन करके ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए लगातार काम किया। उन्हें पार्टी ने दूसरे राज्यों में प्रचार को भी भेजा। दूसरी बार राजकुमार चाहर पर फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने दांव लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें