फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार: तेज प्रताप

विज्ञापन
14एमएनपी-45-करहल में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है। सरकार में बैठे लोग अहंकार में डूबे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यह बात पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहीं।
विज्ञापन

वह रविवार को मोहल्ला जाटवान में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। पूर्व सांसद ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों को सत्ताधारियों का संरक्षण प्राप्त है।
अपराधियों पर कार्रवाई के नाम पर बेगुनाहों को सताया और झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसानों को पूरी तरह बरबाद करने पर उतारू है। कृषि कानून वापस लिए जाएं। सौ दिन से भी ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं कर सरकार ने जता दिया है कि वह अहंकारी और जनविरोधी है। उन्होंने दावा किया 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार प्रचंड जीत के साथ बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें