फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई फेल: राजपाल

विज्ञापन
13एमएनपी-05-सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपा? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। अपराध और महंगाई पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। ये बातें रविवार को उन्होंने सपा कार्यालय पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार होते देख भाजपा बौखला गई है। भाजपा जहां नफरत की राजनीति करती है, वहीं सपा शुरू से विकास की राजनीति कर रही है। प्रदेश में पांच साल में कोई नया उद्योग तथा सरकारी भवन तक नहीं बन सका है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार लोगों को दवा, बेड तक उपलब्ध नहीं करा सकी है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा सरकारी एजेंसियों के सहारे चुनाव लड़ रही है। सपा की प्रदेश सचिव प्रियंका पाल ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर में हुए अपराध भाजपा सरकार की विफलता बताने के लिए पर्याप्त हैं। अधिकारियों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनरायन बाथम, एएच हाशमी, विश्वनाथ प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें