फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनकपुरी के पास न मिलने पर भाजपा पार्षदों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव में प्रवेश पास न मिलने पर भाजपा पार्षदों में नाराजगी है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता प्रकाश केसवानी ने सोशल मीडिया पर अपना गुबार निकाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने जनकपुरी महोत्सव में 12 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए। सड़क, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी रोड, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, पानी के छिड़काव से लेकर हर काम कराया, लेकिन आयोजन समिति ने पार्षदों का सम्मान नहीं रखा। जनकपुरी के पास तक नहीं भेजे गए। पूर्व में शाहगंज और कमला नगर में आयोजित की गई जनकपुरी के बाद नगर निगम सदन ने तय किया था कि जनकपुरी आयोजन कमेटी में पार्षदों को जगह दी जाएगी और उनके पत्र पर ही विकास कार्य मंजूर किए जाएंगे। फिर भी पार्षदों का सम्मान नहीं रखा गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें