फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: नगर आयुक्त पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा पार्षद, पूछताछ के लिए बुलाया गया थाने

Tue, 26 Dec 2023 12:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नगर आयुक्त पर टिप्पणी करने पर भाजपा पार्षद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले में पूछताछ  के लिए पार्षद को थाने बुलाया गया। 
 
विज्ञापन
नगर निगम फिरोजाबाद - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा पार्षद देशदीपक यादव को पुलिस ने सोमवार पूछताछ के लिए थाने बुलाया। काफी देर तक पार्षद से पुलिस ने पूछताछ की। पूरे मामले की जांच सीओ के निर्देश पर चल रही है। वही पार्षद के बचाव में कई व्यापारी नेता भी थाने पहुंच गए। जांच में सहयोग का आश्वासन देने के बाद ही उन्हें थाने से छोड़ा गया।
विज्ञापन


दरअसल नगर निगम के वार्ड संख्या 40 नई बस्ती से पार्षद देशदीपक यादव ने शनिवार को बिना किसी साक्ष्य के नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। इस मामले में प्रवर्तन दलके उप प्रभारी ने भाजपा पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर पार्षद को थाने बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके साथ ही कहा कि जब भी पूछताछ के बुलाया जाए तो उन्हें आना पड़ेगा।

 सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि निगम की ओर से दर्ज कराए गए एससीएसटी एक्ट एवं आईटी एक्ट के मामले में भाजपा पार्षद देशदीपक यादव को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें