पीएम मोदी से बड़ी जीत दर्ज की थी
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में 479505 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 674664 वोट मिले थे। ये दोनों आंकड़े राजकुमार से कम रहे। राजकुमार को मिले वोटों को अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीकरी में गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू शर्मा की तो जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को और तीन हजार वोट कम मिलते तो उनकी भी जमानत जब्त हो जाती।
लोकसभा चुनाव 2019 में मिले वोट
राजकुमार चाहर - भाजपा - 6,67,147
राज बब्बर - कांग्रेस - 1,72,082
श्रीभगवान शर्मा - बसपा - 1,67,663 (जमानत जब्त)
जीत का अंतर - 4,95,065
2009 में बसपा ने दर्ज की थी जीत
लोकसभा चुनाव 2009 में यहां जाटव और मुस्लिम मतों के साथ ब्राह्मण मतदाताओं के समीकरण से बसपा की सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी। हालांकि कांग्रेस के राजबब्बर बहुत कम वोटों से यहां से हार गए थे। इस चुनाव में बसपा ने पहले चुनाव के समीकरणों को देखते हुए ब्राह्मण प्रत्याशी राम निवास शर्मा को मैदान में उतारा है, लेकिन बदले हालातों में कड़ी टक्कर के आसार नजर आते हैं।