फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह पर बेशुमार दौलत, असलाहों का है गजब का शौक; बेटों को भी दिया कर्ज

Mon, 15 Apr 2024 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पर बेशुमार दौलत है। अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने बेटो को भी 3.59 करोड़ का कर्ज दिया है। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने किया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह चल और चल संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक जयवीर सिंह ने अपने दोनों बेटों को 3.59 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने ये जानकारी दी है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल शपथ पत्र से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन



 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह यूं तो लग्जरी कारों में चलते हैं, लेकिन ये जानकार आप हैरान रह जाएंगे कि उनके पास एक भी कार ही नहीं है। उनके पास एक 16 साल पुराना ट्रैक्टर है। पत्नी रीता सिंह के पास भी कोई कार नहीं है। चल और अचल संपत्ति के मामले जयवीर जहां करोड़पति हैं तो वे अपनी पत्नी से आगे हैं। जयवीर सिंह के पास 5.12 करोड़ की चल संपत्ति और 6.69 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी रीता सिंह पर 3.47 करोड़ की चल संपत्ति और 4.05 करोड़ की अचल संपत्ति है।


 

जयवीर सिंह पर बैंक का तो कोई कर्ज नहीं है लेकिन उन्होंने अपने दोनों बेटों को कर्ज दे रखा है। बड़े बेटे अतुल प्रताप सिंह को 47 लाख रुपये का कर्ज उन्होंने शपथ पत्र में दिखाया है। वहीं छोटे बेटे सुमित प्रताप सिंह को 3.11 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। आभूषणों की अगर बात करें तो यहां जयवीर सिंह की पत्नी उनसे आगे हैं। जयवीर सिंह के पास जहां 20 तोला सोना दो किलो चांदी है तो वहीं उनकी पत्नी रीता सिंह पर 40 तोला सोना और चार किलो चांदी है।

 

असलाहों के भी शौकीन हैं जयवीर सिंह
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह असलहों के भी शौकीन हैं। उनके पास एक लाइसेंसी राइफल और एक रिवॉल्वर है। वहीं पत्नी रीता सिंह पर एक राइफल है।

 
विज्ञापन

ये तथ्य भी जानिए
स्वयं आयकर भरा: 5659856 रुपये
पत्नी ने आयकर भरा: 5376462 रुपये

स्वयं पर चल संपत्ति:52449547 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति: 34761738 रुपये

स्वयं पर अचल संपत्ति: 66930000 रुपये
पत्नी पर अचल संपत्ति: 40560000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें