फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए भाजपा की अपील

Thu, 13 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 23 सम्मेलन में संबोधन देते रजनीकांत माहेश्वरी - फोटो : भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालय महिला बैडमिंटन ट्रायल प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
मैनपुरी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा की ओर से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए सम्मेलन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने की।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना ही प्रगति का आधार है। हम सभी को अपने आस-पास के कारीगरों, उद्यमियों और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना चाहिए और वोकल फॉर लोकल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि यह अभियान लोगों को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भावना से जोड़ने का एक माध्यम है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाअध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, प्रदीप राज, रामजीलाल गोस्वामी, सौरभ दुबे, दीपक चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें