एत्मादपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह एत्मादपुर से बसपा के विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। एत्मादपुर सीट से निवर्तमान विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का टिकट कटा है। इसी तरह खेरागढ़ से विधायक महेश गोयल की जगह भाजपा ने भगवान सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा की जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है।
भाजपा ने आगरा के लिए प्रत्याशी घोषित किए
1. एत्मादपुर से डॉक्टर धर्मपाल सिंह
2. आगरा छावनी से डॉक्टर जीएस धर्मेश
3. आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय
4. आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल
5. आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य
6. फतेहपुर सीकरी से पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल
7. खैरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा
8. फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा और बाह से रानी पक्षालिका सिंह को उतारा है।