फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिवार नहीं, कार्यकर्ता को हमेशा सम्मान देती है भाजपा

Thu, 14 Nov 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
-करहल में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को प्रतीक चिन्ह देते भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को कोसमा के एशिया इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल और करहल के नत्थूसिंह डिग्री कॉलेज में करहल विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रवासियों, मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार को नहीं कार्यकर्ता को हमेशा सम्मान देती है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के आधार पर ही कार्य करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों के प्रवासी अपने शक्ति केंद्र पर ही प्रवास करें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के लोग कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों से विचार स्थापित करते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता ही राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष बनता है। अन्य दल परिवार को ही आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतने के संकल्प के साथ काम में जुटें। पदाधिकारी बूथ की मजबूती पर ध्यान दें। मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के सभी बूथों पर अध्यक्षों से संपर्क करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि सभी पदाधिकारी घर-घर संपर्क करके सरकार से लाभ लेने वाले लाभार्थियों की बूथ अध्यक्ष के साथ सूची बनाकर उनसे निरंतर संपर्क करें। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि जो अपने बूथ को जिता दे वही नेता होता है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा बूथ पर मतदाताओं से संवाद करें।
विज्ञापन


जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो का संकल्प लेकर काम करें। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि करहल में कमल खिलने जा रहा है। अब जमकर मेहनत कर लें। महिला मोर्चा की उपचुनाव प्रभारी मनीषा शुक्ला ने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य अपनी ताकत का अहसास दिलाएं। घर-घर जाकर महिलाओं को भाजपा सरकार की नीतियां समझाएं।
कार्यक्रम में एमएलसी आशू यादव, प्रेमसिंह शाक्य, अरविंद तोमर, नरेंद्र सिंह राठौर, गोविंद भदौरिया, आलोक गुप्ता, बलवीर धनगर, सत्यपाल यादव, रामकैलाश यादव, सीमा चौहान, साधना तिवारी, संजीव यादव, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप राज, वीरेंद्र शाक्य, उत्तम गुप्ता, ओमजी दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें