फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: आगरा में पक्षियों की सैंपलिंग शुरू, 20 सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे गए

Tue, 12 Jan 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुर्गी का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले में बर्ड फ्लू वायरस से बचाव के लिए पोल्ट्री फॉर्मों पर सैंपलिंग शुरू हो गई। सोमवार को 20 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली (आईवीआरआई) भेजे गए। पशु पालन विभाग ऐसी मुर्गियों को चिह्नित कर रहा है, जिनके सिर और चोंच के नीचे लाल रंग की कलंगी नीली पड़ गई हो या पंजों की झिल्ली का रंग बदला हो।

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीएस तोमर ने बताया कि एन5 एच8 बर्ड फ्लू वायरस के लक्षण दिखने वाले पक्षियों को तत्काल मारकर उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजने के निर्देश हैं। जिले में 45 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें किसी भी सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। 

कीठम में 10 हजार पक्षियों का डेरा
पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू वायरस के मद्देनजर कीठम झील को सबसे ज्यादा संवेदनशील मान रहा है। यहां 10 हजार से अधिक प्रवासी पक्षी हैं। झील के पानी और अन्य स्थलों पर दूरबीन से मृत पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। सीवीओ ने बताया कि लंबी दूरी तक उड़ने वाले पक्षियों से ही वायरस एक जगह से दूसरी जगह फैलता है। 
विज्ञापन


24 जनवरी तक बंद रहेंगे बॉर्डर
शासन ने एक जिले से दूसरे जिले में मुर्गी और चूजों को लाने और ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 24 जनवरी तक बॉर्डर बंद रहेंगे। पुलिस जनपद के बॉर्डर पर मुर्गी व चूजे ले जाने वालों पर नजर रखेगी।

संबंधित खबर- बर्ड फ्लू: मुर्गी और चूजों को आगरा जिले से बाहर ले जाने पर रोक, लाने पर भी पाबंदी


 

विज्ञापन

चंबल सेंचुरी में तैयारियों का लिया जायजा 
बर्ड फ्लू के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित चंबल सेंचुरी में सोमवार को पहुंचे मुख्य वन संरक्षक केके सिंह ने मोटर वोट से भ्रमण कर प्रवासी, अप्रवासी पक्षियों को करीब से देखा। बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि सभी पक्षी सामान्य मिले हैं। 

रेंजर बाह आरके सिंह राठौड़ ने मुख्य वन संरक्षक को बताया कि वन विभाग की टीम लगातार इन पक्षियों की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को भी जागरूक कर किसी पक्षी के  बीमार होने या मरने पर सूचना देने के लिए अलर्ट किया गया है।                        
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें