फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: टास्क फोर्स ने दिए निर्देश, खुले में न छोड़ें मुर्गी और चूजे, जारी की एडवाइजरी

Thu, 14 Jan 2021 11:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बर्ड फ्लू से निपटने के लिए तैयारी
  • पक्षियों के रोजाना 30 सैंपल जांच को भेजेंगे
  • बाहरी जिले से पक्षियों को लाने ले जाने पर रोक
विज्ञापन
देश में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बर्ड फ्लू से निपटने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पक्षियों के बाहरी आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। संक्रमित पक्षियों से यह रोग सूकर व घोड़ों में सबसे पहले फैलता है। ऐसे में इन जानवरों की निगरानी करने को कहा गया है। जिले से हर रोज 30 सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू की रोकथाम और बचाव के लिए बुधवार को विकास भवन में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में तय किया गया कि शहर व देहात में मुर्गे, मुर्गी व चूजे खुले नहीं घूमेंगे। इनके खुले घूमने पर पशुपालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा ने कहा कि पक्षियों के आवागमन (एक स्थान से दूसरे तक ले जाने) पर रोक लगाई गई है। बॉर्डर की चौकियों पर तैनात पुलिस इसकी रोकथाम करे।

साइबर अपराध: एडीए के इंजीनियर की फर्जी आईडी बनाकर दोस्त से जमा कराए सात हजार
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीएस तोमर ने बताया कि 15 ब्लॉक में तैनात रैपिड रिस्पांस टीमें हर दिन 30 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजेंगी। जलीय क्षेत्रों में किसी पक्षी की आकस्मिक मृत्यु की जांच की जाएगी। मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम करा कर सही ढंग से निस्तारित किया जाएगा। सीडीओ ने पशुपालन विभाग को बतख व पोल्टी फार्म के साथ बैकयार्ड पोल्ट्री, मीट की दुकानों, पक्षी बाजार में नियमित सर्विलांस करने के निर्देश दिए। टास्क फोर्स बैठक में पशुपालन, वन विभाग, सिंचाई, पुलिस, पंचायत राज समेत आठ विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

सलाह: अच्छे से पकाकर ही खायें मीट
मीट सेवन करने वालों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा मीट को अच्छे तरह से पकाकर ही सेवन करें। बाजार व दुकानों पर विशेष साफ-सफाई रखी जाए।

सतर्कता: अलग वार्ड में रखें जाएंगे मरीज
बर्ड फ्लू से बचाव के लिए दवाएं आ गई हैं। जिला अस्पताल में अलग वार्ड बनाया है। जहां बर्ड फ्लू संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा। जिले में अभी कोई केस नहीं मिला है। सीवीओ ने बताया बर्ड फ्लू का कोई इलाज नहीं है, लेकिन सतर्कता से बचा जा सकता है।

शक: यमुना किनारे मरा तोता, दौड़ी टीम
यमुना किनारा रोड पर बुधवार शाम को एक तोता उड़ते हुए जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर सदर भट्ठी पशु चिकित्सालय के डॉ. सत्यपाल सिंह ने मृत तोते को कब्जे में ले लिया। देर शाम ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एक कौआ मृत पड़ा मिला। समाजसेवी मुजम्मिल हसन एडवोकेट ने इसकी जानकारी पशु पालन विभाग के अधिकारियों को दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें