फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड

Tue, 17 Mar 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वाइन फ्लू के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कालेज में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी भी संदिग्ध मरीज का इलाज किया जा सकेगा। सीएमओ डा. आनंद वर्मा ने बताया कि इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम की टीम मंगलवार को एसएन कालेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वार्ड के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देगी।
विज्ञापन


बत्तख-मुर्गी से फैलता है एच5एन1 वायरस
आगरा। बर्ड फ्लू का वायरस एच5एन1 बत्तख और मुर्गियों से फैलता है। इसकी खास बात यह है कि यह वायरस पीड़ित मरीज से अन्य में नहीं जाता। एसएन मेडिकल कालेज के माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर गोयल ने बताया कि स्वाइन और बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्यत: एक जैसे हैं। पीड़ित को बुखार, जुकाम, खांसी, शरीर दर्द, भूख न लगना जैसी शिकायत रहती है। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन क्षेत्र में रहने वाले लोग काफी सतर्क रहें।

- शहर में बर्ड फ्लू के फिलहाल कोई संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी ऐतिहयात के तौर पर मुर्गी पालन केंद्रों को अलर्ट जारी किया गया है। उन्हें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है। इन केंद्रों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

डा. डीएस राजपूत, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी

स्वाइन फ्लू: 14 और आई रिपोर्ट, चार पाजिटिव
आगरा। पूर्व में लिए गए 14 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को मिल गई। चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एक मरीज मथुरा का है। छह और संदिग्ध मरीजों के सैंपल दिल्ली की नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल लैब में जांच को भेजा है। जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डा. प्रियंका चौहान ने बताया कि पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हैं। अब तक 203 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 176 की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 66 मरीजों में पुष्टि हुई है।

बर्ड फ्लू: चंबल सेंक्च्युरी में हाई अलर्ट 
बाह। प्रदेश के प्रमुख वन सचिव का पत्र आने के बाद चंबल सेंक्च्युरी में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग ने रेहा से लेकर उदयपुर खुर्द तक बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले चंबल एरिया में निगरानी बढ़ा दी है। चंबल नदी में लगातार पेट्रोलिंग कर जल क्षेत्र में पाये जाने वाले पक्षियों पर खास नजर रखी जा रही है। कोरमोरेंट, सुरखाव, पेलीकन, ग्रेटर थिकनी आदि पक्षियों के मूवमेंट को करीब से देखा जा रहा है। जलीय क्षेत्र के अलावा बीहड़ क्षेत्र के गांवों में लोगों को भी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पक्षियों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। लोगों को बीमार और मरने वाले पक्षियों की तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। रेंजर वन्यजीव बाह आरके शर्मा ने बताया कि चंबल सेंक्च्युरी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्वाइंट वाइज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें