फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फेस्टिवल: सूर सरोवर पक्षी विहार में जुटे देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञ, गुलजार हुई कीठम झील

Mon, 03 Feb 2020 10:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
बर्ड फेस्टिवल में प्रदर्शनी को देखते मंत्री व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
वेटलैंड दिवस (आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में रविवार को यूपी बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञ जुटे।
विज्ञापन

2 of 6
बर्ड फेस्टिवल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा भी आए। उन्होंने वन्य जीवों की फोटो प्रदर्शनी और बर्ड रिंगिग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पेटिंग बनाते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में जुटे देश-विदेश के कई पक्षी विशेषज्ञ तकनीकी सत्र में चर्चा की। वहीं स्कूली बच्चों को बर्ड फेस्टिवल के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
 

4 of 6
बर्ड फेस्टिवल में मंत्री व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
बर्ड फेस्टिवल में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन

5 of 6
330 देशों की बर्ड डाक टिकट की प्रर्दशनी। - फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार में आयोजित वर्ल्ड वेटलैंड दिवस (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर अत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल में डाक टिकटों की प्रर्दशनी भी लगाई गई। जिसमें 330 देशों के पक्षियों की तस्वीरें थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेटिंग बनाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार में आयोजित उत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल में पेटिंग बनाती ललित कला की छात्रा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें