फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में हट जाएंगे होर्डिंग-बैनर

Wed, 04 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही फॉर्म में आ जाएगा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग अपनी फॉर्म में आ जाएगा। उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता लगने के 24 के भीतर सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर सब हटा दिए जाएं। इतना ही नहीं शराब की तस्करी और काले धन पर नजर रखने के लिए दस्ते गठित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को आगरा-अलीगढ़ मंडल की समीक्षा के दौरान उप निर्वाचन आयुक्त ने आठ जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिए। बताया कि 12 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें 18 से 19 के बीच के नये मतदाताओं ने खासी रुचि दिखाई है। विजय देव का कहना है कि मतदान की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां अतिरिक्त फोर्स और संचार के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही पड़ोसी राज्यों से लगे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। बॉर्डर से चुनाव प्रभावित करने वाले किसी भी सामान का आवागमन न होने के निर्देश दिए हैं। उप निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि तीन साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों की सूची तैयार कराई जाएगी।
इनसेट
दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं होंगी। उप निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में इनकी अलग से बूथवार सूची तैयार कराई गई है। इसमें व्यक्ति किस शरीर के किस अंग से दिव्यांग है, इसकी भी जानकारी जुटाई गई है। इसी हिसाब से बूथ पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सात लाख से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं। बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।  
विज्ञापन

पहली प्रयोग होगा ई-बैलेट
उप निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव में पहली बार ई-बैलट का प्रयोग किया जाएगा। इसका प्रयोग सिर्फ सर्विस वोटर ही कर पाएंगे। अब तक वे पोस्टल बैलट के जरिए अपने मत का प्रयोग करते थे। मगर, कभी-कभी समय पर बैलट न पहुंच पाने की शिकायतें मिलती हैं। ऐसे सर्विस वोटर वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए ई-बैलट की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

खर्च पर रखी जाएगी नजर
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सर्विलांस टीम का भी गठिन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें