यहां का है मामला
ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी राधा अग्रवाल बीएड की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात 9:30 बजे घर के बाहर टहल रही थीं। उनके साथ सहेली खुशी अग्रवाल भी थी। तभी सामने से काले रंग की बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ में लगा मोबाइल झपट्टा मारकर लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बाइकर्स गैंग लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है।
ये भी पढ़ें - बेटी बन गई पत्नी: लेखपाल की मौत के बाद पुत्री ने पेंशन के लिए अपनाया ये तरीका, सरकार से 10 साल में लिए 12 लाख
ऑटो में लूट
वहीं सुशील नगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह 5 अगस्त को घर से ऑटो खरीदने के लिए टेढ़ी बगिया गए थे। मगर, ऑटो नहीं मिल सका। इस पर वो वापस आ रहे थे। गुलाब नगर कट से ऑटो में बैठ गए। ऑटो में सवार लोगों ने बैग से 1.90 लाख रुपये चोरी कर लिए। चालक जवाहर पुल के नीचे उतारकर चला गया। मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत