आगरा के एक विवाह स्थल से युवक की बाइक चोरी हो गई, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज में सफेद शर्ट पहने एक संदिग्ध बाइक ले जाते हुए कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक विवाह स्थल में आए युवक की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
राजामंडी निवासी हरीकांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह मारुति एस्टेट, श्याम नगर स्थित विवाह स्थल में एक शादी समारोह में गए थे। बाइक पार्किंग में खड़ी की तो गार्ड ने लॉक खोलकर जाने के लिए कहा।