फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सहावर थाना क्षेत्र के शबीना काॅपलेक्स के पास ऊबड़-खाबड़ पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। घटना में महिला घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर कासगंज आ रहे थे। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंजडुंडवारा के गांव गनेशपुर में अपने मायके रह रही अदीबा पत्नी मोहम्मद मुजीम की पुत्री की तबीयत खराब थी। उसकी पुत्री का इलाज कस्बा सहावर में स्थित अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। अपनी पुत्री को देखने के लिए महिला बाइक पर बैठकर सहावर आ रही थी। जब वह सहावर रोड पर सबीना कॉम्पलेक्स के सामने पहुंची तभी पुलिया ऊबड़-खाबड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन

पीछे बैठी अदीबा बुलेट से नीचे आ गिरीं। उन्हें गंजडुंडवारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने के कारण परिजन उन्हें कासगंज लेकर आ रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें