फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: घर पर चल रहा था देवी जागरण, फिर रफ्तार में आई मौत; पल भर में खुशियां मातम में बदलीं

Wed, 13 Mar 2024 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक घर पर देवी जागरण चल रहा था। इसी बीच सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। खबर मिलते ही घर पर चीख पुकार मच गई। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। खबर मिली को घर में चीख पुकार मच गई। घटना से समय वह रिश्तेदार को रिसीव करने के लिए जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन


हादसा मिरहची थाना क्षेत्र के अख्तौली सहफन के पास हुआ। मूल रूप से रतनपुर अख्तौली निवासी कुलदीप ने सोलर पैनल आटा चक्की लगाई थी। इसके उद्घाटन के मौके पर देवी जागरण का कार्यक्रम तल रहा था। देर शाम एक रिश्तेदार का फोन आया कि वह आ रहे हैं। मेन रोड से गांव के लिए साधन नहीं मिलेगा। 

इस पर कुलदीप बाइक लेकर उन्हें रिसीव करने के लिए निकला। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कुलदीप उछलकर दूर जा गिरा। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में मातम छा गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें