फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सुल्तानगंज के पास एक बाइक सवार युवकों को रोकने के बाद बुलट सवार दो बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। जेब से चार हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव प्रतिपालपुर निवासी सोनू सिंह शुक्रवार की शाम बाबा सर्वेश के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत आ रहा था। बाइक जब गांव सुल्तानगंज के पास पहुंची, तभी पीछे से एक बुलट पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया। सोनू जब तक कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये की नकदी लूटने के बाद बदमाश भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद सोनू ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विदेशपाल त्यागी का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली गई है। तहरीर पर जांच की जा रही है, जल्द ही बुलट सवारों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें