फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूटा मंगलसूत्र: सुहाग की निशानी के लिए बदमाश के पीछे भी दौड़ी, पर पकड़ न सकी

Fri, 12 Apr 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। वो बदमाश को पीछे भी दौड़ी, लेकिन उसे पकड़ न सकी। पीड़िता की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ये पूरी वारदाती सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
 
विज्ञापन
लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। बदमाश अकेला था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर आई पुलिस देर रात तक बदमाश की तलाश में लगी रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


वारदात रात 8:30 बजे आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-9 की है। छात्र नेता अविनाश चौधरी की भाभी विनीता सिंह अपनी देवरानी रश्मि दो बच्चों के साथ कारगिल पेट्रोल पंप के पास डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। उसी समय बाइक सवार बदमाश ने पीछे से गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र लूट ले गया।

लूट की घटना कपड़ा मंदिर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आई। सीसीटीवी कैमरे चेक किए, मगर बदमाश का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें