कासगंज/सहावर। कस्बा के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के अमांपुर विधान सभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा की जीत के लिए बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया।पूर्व राज्यमंत्री लखन सिंह राजपूत ने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र की के चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। जिसमें अधिक से अधिक मतदाताओं के वोट डलवाएं। उन्होंने कहा कि हर बूथ जब मजबूत होगा तभी 400 सीट पार का सपना पूरा हो सकेगा। लोकसभा प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा ने कहा कि गांवों में पहुंचकर जन संपर्क बढ़ाएं। जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, लोकसभा संयोजक प्रत्येक पाल सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने भी सुझाव व दिशा-निर्देश दिए।