फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवार किसान को डंपर ने रौंदा, मौत

Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव गणेशपुर के पास सोमवार की रात बाइक सवार गांव इटौरा निवासी किसान को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी 55 वर्षीय दीपचंद्र सिंह सोमवार की रात को बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। बाइक जब गांव गणेशपुर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में दीपचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वृद्ध किसान के शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से डंपर व चालक को पकड़ लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें