फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवीनीकरण की सूची में शामिल 19 अस्पतालों का आवेदन हुआ निरस्त

Tue, 24 Jun 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले तीन महीने से अस्पताल, नर्सिंग होम और पैथोलाॅजी सेंटरों के नवीनीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। विभाग की अब तक 54 आवेदकों की जांच पूरी कर ली है। इसमें 19 के आवेदन मानक विहीन पाए जाने पर निरस्त किए गए हैं। संबंधितों को एक सप्ताह में मानक पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 117 अस्पताल, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी पंजीकृत थे। इनमें से 83 ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। एक अप्रैल से इनके नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 54 की जांच पूरी की जा सकी है। जांच के बाद 35 का नवीनीकरण पूरा कर दिया गया है। 19 के आवेदन स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार मानक पूरा नहीं कर रहे हैं संबंधित आवेदन को निरस्त कर दिया गया है।
नोडल अधिकारी निजी अस्पताल डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार नवीनीकरण के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उनकी जांच की जा रही है। कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए थे इनमें से 54 की जांच पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विभाग ने संबंधितों को एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह बाद विभाग संबंधितों के क्लीनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी बंद कराने का कार्य करेगा। एक सप्ताह में यदि संबंधित पुन: आवेदन कर मानक पूरे कर देते हैं तो उनके आवेदनों पर विचार किया जाएगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना मानक पूरा करने वाले किसी भी अस्पताल और पैथोलाॅजी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें