फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। कटी पुल के समीप बुधवार की दोपहर करीब एक बजे कंटेनर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला संगीता देवी (26) की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र कुमार के मुताबिक सैंया थाना क्षेत्र के गांव बिरहरु निवासी विष्णु होटल में काम करता है। बुधवार की दोपहर वह पत्नी संगीता के साथ बाइक से इरादतनगर किसी काम से जा रहा था। कटी पुल के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी संगीता देवी की तो मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विष्णु को अस्पताल पहुंचाया। संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें