आगरा में बाइक सवार के स्टंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शहर के एमजी रोड का है। वीडियो में चलती हुई बाइक पर स्टंट करते दिख रहा है। वह कभी बाइक की एक साइड पर बैठ जाता है तो कभी फुट स्टैंड पर खड़ा होकर डांस करने लगता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब बाइक नंबर से युवक की तलाश में जुटी है।
एमजी रोड को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। इस पर बाइक सवार युवक ने ऐसे स्टंट किए तो अन्य वाहन सवार दंग रह गए। स्टंट के दौरान रोड पर जा रहे लोगों ने स्टंटबाज का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब लोग वीडियो बना रहे थे, बाइक सवार रुकने की बजाय स्टंट करते हुए पोज देने लगा।
युवक ने करीब एक किमी तक खतरनाक स्टंट करते हुए बाइक चलाई। वह अपनी जान तो जोखिम में डाल ही चला रहा था, सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहनों के लिए हादसे का सबस बन जाता। इस मामले में एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।