फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 14 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। सासनी रोड पर देवकरनपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुत्र एवं रिश्तेदार घायल हैं जिनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सकरौली निवासी सुरेश (50) और उनका पुत्र राकेश, रिश्तेदार विकास निवासी बावली थाना सहपऊ जिला हाथरस शुक्रवार को बाइक से सासनी जा रहे थे। रास्ते में देवकरनपुर गांव के पास सड़क पर गुजर रहा कोई वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े तीनों लोगों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां सुरेश की मृत बताया गया।
विज्ञापन

घायल राकेश एवं विकास को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। अस्पताल पहुंचे परिजन ने बताया विकास के साथ पिता-पुत्र बेटी के रिश्ते के संबंध में सासनी जा रहे थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस किस वाहन से टक्कर हुई पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें