फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बनवाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: विहसंत सागर

Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन करते हुए मेडीटेशन गुरु विहसंत सागर
विज्ञापन
बाह। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पार्श्व में विहसंत सागर संत भवन का रविवार को शिलान्यास होगा। शिलान्यास करने बाह पहुंचे मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर महाराज ने शनिवार को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजा के बाद प्रवचन करते हुए कहा कि जब मंदिर की नींव कमजोर होने लगती है तब उसका जीर्णोद्धार करना जरूरी हो जाता है। जब साधु-संतों का समागम मिलता है, समाज में एकता का प्रादुर्भाव होने लगता है। मंदिर निर्माण करने से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। इससे हमारी भारतीय संस्कृति सुरक्षित रहती है। इस दौरान मनीष जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, नितिन जैन, राजेश जैन, नवीन जैन, निक्कू जैन, दिनेश जैन, अक्षय जैन, माया देवी, रचना जैन, सारिका जैन, सोनाली जैन, साधना जैन, अंजली जैन, रागनी जैन, आशी जैन, रजनी जैन, नेहा जैन, अल्का जैन, स्नेहलता जैन, माया जैन, अनीता जैन, ममता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें